सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र निवासी सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रौनापार थाना क्षेत्र के रौनापार, सुदनीपुर और भागीपुर निवासी छह युवक बीते शुक्रवार को छठ पूजा का सामान खरीदने पिकअप वाहन से गोरखपुर गए थे। देर रात सामान खरीदकर सभी युवक फोरलेन के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाटा बाजार और बड़हलगंज के बीच एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उनकी पिकअप पीछे से टकरा गई थी। इस भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय हर्ष पुत्र गुड्डू मद्धेशिया निवासी सुदनीपुर, रौनापार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मुलायम गुप्ता सहित अन्य युवक घायल हो गए थे। हादसे के बाद सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था।
मंगलवार को इलाज के दौरान घायल मुलायम गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *