अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के पंचपेड़वा आश्रम टंडवा (बड़का खपुरा) के पूर्व आचार्य गोलोकवासी श्री श्री 1008 पंडित कल्पनाथ दास जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा और विशाल भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
पंडित कल्पनाथ दास जी महाराज 17 नवंबर 2009 को गोलोकवासी हो गए थे। उनके प्रति क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था आज भी कायम है। उनके सानिध्य और आध्यात्मिक मार्गदर्शन को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और भंडारे का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि महाराज जी का जीवन धर्म, अध्यात्म और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा।
इस भव्य आयोजन का संयोजन पंडित चंद्रेश जी महाराज, भागवताचार्य एवं पीठाधीश्वर, पंडित कल्पनाथ दास स्मारक सेवा संस्थान, पंचपेड़वा आश्रम टंडवा (बड़का खपुरा) की ओर से किया गया। आश्रम में प्रतिवर्ष भव्य कलश यात्रा और यज्ञ का आयोजन भी परंपरागत रूप से किया जाता है।
इस मौके पर प्रशांत सिंह, दिनेश सिंह, सुभासपा नेता अरुण राजभर, दयानंद शुक्ला, रामचंद्र जायसवाल, बिंद्रेश उपाध्याय, अखिलेश सिंह, जगबहादुर सिंह, अखंड सिंह, अभिषेक सिंह सोनू, हर्षित सिंह, आशुतोष शुक्ला, नीरज तिवारी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद