आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हर पूजा के पीछे कहीं आस्था तो कहीं मिन्नत कारण बनती है। कुछ ऐसा ही दिखा छठ पर। शहर से लेकर गांव तक कई लोग मिन्नत पूरी होने पर दंडवत करते घर से पूजा घाटों तक पहुंचे। इस तरह की कठिन तपस्या देख लोगों की जिज्ञासा भी बढ़ती दिखी। पता चला कि किसी को पुत्र रत्न की प्राति छठ मइया की कृपा से हुई, तो किसी के परिवार में असाध्य रोगों के शिकार लोग ठीक हो गए।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार