हाथों में कलश संग देवी स्वरूपा दिख रही थीं व्रती महिलाएं

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अर्घ्यदान के बाद अंधेरा होते ही कलश पर जलता दीपक लेकर व्रती महिलाएं उत्साह के साथ घर को लौटीं, तो पीछे से उनके साथ सिर पर पूजा का सामान लिए परिवार के लोग चल पड़े घरों की ओर। व्रती महिलाएं हाथ में कलश लिए चल रही थीं। शाम के अंधेरे में कलश पर जलता दीपक लेकर चल रही व्रती महिलाओं को देख ऐसा लग रहा था मानों आगे-आगे देवी और उसके पीछे उसके भक्तों की भीड़ चल रही हो। घर पहुंचने पर व्रती महिलाओं ने आंगन में पूजा की। इस पूजा में घर के सभी सदस्यों की संख्या के अनुसार मिट्टी के पात्र में फल आदि रखकर सूर्य भगवान के नाम से अर्पित किया गया। कुछ घरों में व्रती महिलाओं ने रात्रि जागरण भी किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *