लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत के घमरिया पोखरा, हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न पोखरों और तालाबों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। वहीं सिधौना के गांगी नदी के घाट, कलीचाबाद-चेवार पूरब, चेवार-चड़िया नदी पुल, करिया गोपालपुर, देवगांव और रेवसा सहित ग्रामीण अंचलों के विभिन्न घाटों पर भी छठ पर्व की रौनक देखने को मिली।
चेवार-चड़िया पुल स्थित छठ घाट पर जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार डॉ. रामप्यारे यादव, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान राजनारायण यादव आदि उपस्थित रहे। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की निगरानी में पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद