अदनान असलम की सफलता से जश्न का माहौल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) पास करना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर कटौली लालगंज के अदनान असलम ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले अदनान असलम ने दिल्ली से एफएमजीई की परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से आयोजित इस परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
अदनान की इस उपलब्धि पर परिजनों बड़े पिता जावेद आलम, पिता परवेज असलम आदि ने उन्हें बधाई दी। वहीं, गांव और क्षेत्र के लोगों का भी उन्हें बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *