सीमेंट की दुकान का ताला तोड़ कर बैट्री चोरी

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के रुदरी मंे लबे रोड स्थित सीमेंट बालू की दुकान का ताला तोड़ कर चोर बैट्री उठा ले गये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। रुदरी गांव निवासी रणविजय सिंह की रुदरी गांव के सड़क भाग मंे सीमेंट बालू की दुकान है। रात में चोर दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर रखे कैस बाक्स तोड़ दिये परंतु कुछ नहीं मिला तो इनवर्टर की बैट्री ही उठा ले गये। दुकान में जल रहे बल्ब को भी बाहर फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना डायल 112 को दी। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *