एसडीएम नेहा मिश्रा ने गौशाला का किया निरीक्षण

शेयर करे

लालगंज/ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील लालगंज क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने तरवां ब्लॉक क्षेत्र स्थित बरहता गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने गौशाला में स्टॉक रजिस्टर, पानी की उपलब्धता, हरे चारे एवं भूसे की व्यवस्था, पहुंच मार्ग, जल निकासी, केयरटेकरों की उपस्थिति तथा पशु चिकित्सकों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने गौवंश के रखरखाव एवं उनकी देखभाल के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम, संयुक्त खंड विकास अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान तथा गौशाला के केयरटेकर मौजूद रहे। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गौशाला की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के लिए पर्याप्त पानी, चारा और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केयरटेकर नियमित रूप से गौवंश की देखभाल करें और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने पशु चिकित्सा व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। एसडीएम द्वारा पशुओं को अपने हाथों से हरा चारा भी खिलाया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद /एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *