ग्रुप कैप्टन वीके पँजियार ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में डेंटल कॉलेज इटौरा, चंडेश्वर में चल रहे दस दिवसीय शिविर के नौवें दिन वाराणसी ‘बी’ ग्रुप एनसीसी हेडक्वार्टर के ग्रुप कैप्टन विकास कुमार पंजियार ने मंगलवार को शिविर का निरीक्षण किया।
उन्होंने शिविर के कोत, ऑफिस, स्टोर, ट्रेनिंग एरिया, फायरिंग एरिया, फ्लैग एरिया कम्पटीशन और अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण से संतुष्ट होकर कैम्प में स्टाफ़ के कार्य प्रगति की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।
ग्रुप कमाण्डर ने कहा कि यह शिविर आरडीसी की पूर्व तैयारी हेतु एक शिविर है जिसमें चयनित कैडेटों को फिल्टर करते हुए जनवरी माह के गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रशिक्षित किया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी और सतर्कता अति आवश्यक है, युवाओं को इस मुद्दे पर सजग रहने की आवश्यकता है। एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा युवा वर्दीधारी संगठन है डिजिटल क्रांति के इस युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता था चौट जीपीटी क्लाउड व सॉफ्टवेयर का प्रयोग सकारात्मक रूप से युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी और उनके शैक्षणिक विकास में सहायक होगा तथा लीडरशिप और कैरियर डेवलपमेन्ट के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। औपचारिक शिक्षा के साथ ए आई का प्रयोग जीवन के उत्थान के लिए आवश्यक है किन्तु युवा पीढ़ी को इसके नकारात्मक पक्षो को जानकर उनसे बचने की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल दिनेश शर्मा, एडम ऑफिसर ले. कर्नल जेबी सिंह, सहयुक्त एनसीसी अधिकारीगण पीआई स्टाफ और कैडेट्स उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *