आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़िया मस्जिद के पास गाड़ी टकराने की मामूली सी बात पर दबंगों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।
मुकेरीगंज निवासी अनमोल कारूष और उनके भाई अनुराग पर असामाजिक तत्वों ने लाठी, कुल्हाड़ी और हॉकी से हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि जब अनमोल अपनी गाड़ी से नानी के घर जा रहे थे। तभी एक अन्य गाड़ी के चालक असद उर्फ छोटक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर असद ने फोन करके गुलामी का पुरा से दर्जनों साथियों को बुला लिया। आरोपी सोयब ने हॉकी से अनमोल के सिर पर वार कर दिया, वहीं बचाने आए उनके भाई अनुराग को भी कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहमी से पीट दिया। राहगीरों के बीच-बचाव से दोनों की जान बच सकी। भागते समय हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की तहरीर और घटना के वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने असद, सोयब, अमजद, जावेद, समशेर, तौसीन, नकुल, सांजल, अफगान, मन्नू, महताब, नादीक, अनस और शेरु कुल 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये सभी गुलामी की पूरा क्षेत्र के बताए जा रहे है।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार