आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कथित वोट चोरी के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के बाद कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। वोट चोरी के आरोप लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े गंभीर सवाल हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, विपिन कुमार पाठक, बेलाल बेग, श्यामदेव यादव, मुन्नू यादव, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, गोपाल कृष्ण राय, सुनील सिंह, अजीत राय, रमेश राजभर, नरेंद्र सिंह, सीमा भारती, शीला भारती, प्रेमा चौहान, केदार मौर्य, रज़ा उर्रहमान, मूलचंद चौहान, हरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सरोज, मो. अजमल, मन्तराज यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार