आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरेली में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल ने 14 वर्षीय बालिका वर्ग के टीम इवेंट में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जनपद की सौर्मी सिंह, अंशिका पाल एवं श्रेया यादव ने सराहनीय प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। वही अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
एकल मुकाबले में जिले की सौम्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान बनाया। सौम्या सिंह और सौर्मी सिंह का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम मे चयन भी हुआ है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कई वर्षों के बाद आजमगढ़ की बालिकाओं ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है। इसके लिए डॉ. राजेश कुमार आर्य संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल, अजय कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ एवं सभी खेल प्रेमियों ने टीम मैनेजर धीरेंद्र प्रताप यादव, अनामिका राय, नीरज कुमार, नौशाद अली तथा टीम आजमगढ़ को बधाई दिया है।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार