हिन्दी दिवस समारोह में कवियों ने बांधा समां

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हिंदी दिवस समारोह का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन की अध्यक्षता और महामंत्री संजय कुमार पांडेय सरस के संचालन में संपन्न हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया।
संस्थान ने प्रख्यात साहित्यकार प्रो. प्रभुनाथ सिंह ‘मयंक’ को ‘हरिऔध सम्मान’ से सम्मानित किया। फ्यूचर इंडिया वेलफेयर के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, मुम्बई के समाजसेवी राजेन्द्र यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्य शीला सिंह, संस्थान के संयुक्त मंत्री मनोज पांडेय, नेहा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रवि जायसवाल और आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ ने कवियों को अंगवस्त्रम और सम्मानपत्र भेंट किया।
कवि पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने अपनी रचना ‘है अनमोल धरोहर हिन्दी गर्व राष्ट्र को तुझपर हिन्दी, बनी राजभाषा भारत की मधुमय सरल मनोहर हिन्दी’ सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
दिनेश श्रीवास्तव दाहिर, ताज आजमी,रुद्रनाथ चौबे रुद्र, लालबहादुर चौरसिया लाल,राकेश पांडेय सागर, रत्नेश राय रत्न, संतोष पांडेय और देवेन्द्र तिवारी देव ने अपनी रचनाओं से श्रोताओ के दिलों को छू लिया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक रवि जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, राजेश रंजन, अनुज श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, उमेश चंद्र पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव, विश्वदेव उपाध्याय, महंत संजय दास, राजनेत यादव, आलोक विश्वकर्मा, अभय त्रिपाठी, अजय पांडेय, अरुण यादव, विपिन कुमार, पूर्णमासी सोनकर, उमाशंकर पांडेय, संजय श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, आकांक्षा पांडेय, मंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *