जिले में पहुंची शिक्षा-रोजगार के सवाल पर जेन-जी महाजुटान यात्रा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा और रोजगार के सवाल को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रही महाजुटान यात्रा इलाहाबाद, बनारस होते हुए रविवार को जिले के नेहरू हॉल पहुंची। जनसभा को आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मनीष, उपाध्यक्ष कॉमरेड सोनाली यादव और भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जय प्रकाश नारायण ने संबोधित किया।
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं है, यह नेप 2020 के जरिए शिक्षा को बेचने की नीति के खिलाफ जुटान है। सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं ताकि गरीब, दलित, आदिवासी, मुसलमान और लड़कियों को शिक्षा से बाहर किया जा सके। हम स्कूल बचाने और हर स्कूल में टीचर, लैब, लाइब्रेरी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
आइसा के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मनीष ने कहा कि यूपी में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही। विश्वविद्यालयों में छात्र संघों पर प्रतिबंध है ताकि छात्र रोजगार का सवाल न उठा सकें। ये महाजुटान शिक्षा और रोजगार को एक ही लड़ाई के दो हिस्से के तौर पर जोड़ रही है।
कार्यक्रम को भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जय प्रकाश नारायण, आइसा आजमगढ़ के संयोजक कॉमरेड अभिषेक, आदि ने भी संबोधित किया। समता, रुनझुन, बन्टू, अंकुर द्वारा जनगीत प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर वसीउद्दीन, रविन्द्र नाथ राय, अनिल राय, अशोक राय, फहीम, हेमन्त कुमार, कल्पनाथ यादव, विमला यादव, बृजेश राय, विरेन्द्र यादव, राजशेखर यादव, सुदर्शन, रामकृष्ण, रामजीत प्रजापति, मुन्शी प्रजापति, रामाश्रय निषाद, अरबिन्द गौतम, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश सचिव शशांक ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *