लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दहेज प्रताड़ना के आरोप में मेहनाजपुर पुलिस ने वांछित पति और भसुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव निवासी श्यामजीत राजभर ने 12 सितंबर को मेहनाजपुर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बबीता राजभर का विवाह वर्ष 2026 में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव निवासी राजन राजभर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही बबीता का पति राजन राजभर और उसका भसुर आनन्द राजभर दहेज एवं रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बबीता ने कई बार अपने पिता को इसकी जानकारी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर की तड़के करीब तीन बजे बबीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद