बेकरी के ऊपर कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला आवक मोड़ स्थित सिटीजन बेकरी के ऊपर कमरे में रविवार को शाम 23 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान ईशराफील (23) पुत्र बालू निवासी तजवापुर, देहात कोतवाली, जिला बहराइच के रूप में हुई। बताया गया कि इसराफील करीब दस दिन पूर्व कोटिला निवासी रंजीरूल रहमान की बेकरी में काम करने आया था। रविवार को बेकरी के ऊपर स्थित कमरे में करकट के एंगल से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रानी की सराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *