दिव्यांग बच्चों ने दुर्वासा धाम में किया दर्शन-पूजन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा संचालित कैलाशी बौद्धिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय ध्यानीपुर, लोहरा के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के तहत पौराणिक स्थल महर्षि दुर्वासा ऋषि आश्रम का दौरा कराया गया। इस भ्रमण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आश्रम पहुंचने पर बच्चों ने सर्वप्रथम तमसा और मंझुई नदी के पवित्र संगम पर हाथ-मुंह धोकर पवित्र जल का आचमन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के प्राचीन शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और आश्रम परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने सभी बच्चों को चंदन का तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दर्शन-पूजन के बाद बच्चों ने परिसर में लगी दुकानों से अपनी पसंद के खिलौने और खान-पान की सामग्री भी खरीदी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सुनीता देवी, संचालक योगेंद्र, धर्मेंद्र, दिवाकर, नीलेश, सुमित, विजयमणि, अजय, रोशनी, राहुल, लीलावती, वंदना, विनीता, प्रियंका, रेनू, अंशिका और नीलम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *