शाकिर सनदी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संगठन सृजन अभियान के तहत गुरूवार को फूलपुर-पवई विधानसभा की समीक्षा बैठक फूलपुर तथा दीदारगंज विधानसभा की समीक्षा बैठक मुहम्मदपुर बाजार में हुई। दोनों बैठकों में शाकिर सनदी, राज्य मंत्री कर्नाटक सरकार एवं एआईसीसी प्रभारी संगठन सृजन अभियान आजमगढ़ तथा पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. अमित कुमार राय ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।
बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शाकिर सनदी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनीं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शाकिर सनदी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से बूथ स्तर तक मजबूत करना है। फूलपुर-पवई और दीदारगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आजमगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। फूलपुर-पवई एवं दीदारगंज विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए जो सुझाव और फीडबैक दिया है, उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठकों में रियाजुल हसन, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, सीमा भारती, यदुनाथ यादव, मुरारी राय, ओम प्रकाश सरोज, जांनिसार अख्तर, शिवमंगल सिंह, देवराज यादव, यूनुस ख़ान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *