लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
धरांग गांव निवासी सलोनी 14 वर्ष अपने ननिहाल व्यवहरा गांव में रह रही थी। गुरुवार को वह छत पर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सलोनी बुरी तरह झुलस गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद