अंकित का एसआई पद पर चयन होने से हर्ष

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कालीचाबाद निवासी अंकित मौर्य पुत्र महेंद्र मौर्य का पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गुरुवार को अंकित के ननिहाल गंभीरपुर स्थित नाना के आवास पर परिजनों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान अंकित के नाना, नानी, मामा और भाई ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
अंकित के चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। आसपास के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंकित मौर्य ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शिक्षा संस्कृत विद्या मंदिर देवगांव से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आजाद महाविद्यालय, पल्हना से स्नातक की शिक्षा हासिल की। उप निरीक्षक पद पर चयन के बाद अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता, नाना, मामा सहित पूरे परिवार को दिया।
इस अवसर पर रामलगन मौर्य, विजय प्रकाश मौर्य, नीरज मौर्य, संतरा मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, अरुण मौर्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *