पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खण्ड पवई से माहुल रोड बलुआ मोड़ पर छुट्टा पशु डेरा डाल कर सकून से बैठे हुए हैं। लगातार चौबीस घंटे से हो रही बरसात से अगल बगल खेत खलिहान और झाड़ियों एवं खाली मैदान में जल भराव के कारण पशुआंे को आराम करने में दिक्कत होने की वजह से छुट्टा पशु मुख्य सड़क पर आराम कर रहे हैं। भारी वाहन दोपहिया वाहन और पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों को आने जाने वाले लोगों को रूककर जाना पड़ता है। ये छुट्टा पशु बिना किसी डर के आराम फरमा रहे हैं। भारी वाहन चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर इन्हें सड़क से हटाकर अपने वाहन को लेकर गन्तव्य तक जाते हैं। पैदल या साइकिल सवार लोग डर बस इनके हटने का इन्तजार करते हैं। ज्यादातर परेशानी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को होता है। डरवश इनके हटने का इन्तजार करती है। बरसात समाप्त होने पर ये छुट्टा पशु किसान के खेतों में जाकर फसलों को चट कर जाते हैं। क्षेत्रीय लोग राजकुमार, राजेश कुमार, बिजेंद्र, फिरतू, बब्लू आदि ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट-नरसिंह