आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर स्थित मुहल्ला चकला तकिया पहाड़पुर में असंगठित बीड़ी मजदूर कार्यालय में समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद गोंड़ की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरीान नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष स्व. गिरीश चंद श्रीवास्तव की पत्नी पूर्व चेयरमैन शीला श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद गोंड़ ने बताया कि पूर्व चेयरमैन श्रीमती श्रीवास्तव का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बताया कि स्व.शीला श्रीवास्तव के पति स्व.गिरीश चंद्र श्रीवास्तव गरीबों के मसीहा व विकास पुरूष के नाम से जाने जाते थे। पति के बताये रास्ते पर ये चलती रहीं। इनके निधन से समाज की बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस अवसर पर लक्ष्मन गोंड़, मंतराज यादव, जुल्फेकार बेग, जोखू साहू, शहजाद कुरैशी, रामचन्दर यादव, भगवान प्रसाद एडवोकेट, रजिया खातून, कैशरजहां, रूबी खान, इस्लाम, गोविन्द शर्मा, जूली देवी, रेखा निगम, सुनीता विश्वकर्मा, ऊषा देवी, स्नेहलता, रंजना सिंह, जवाहिर यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल