ट्रेलर में घुसी बाबा धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार, तीन जख्मी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दुर्घटना देवगांव थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में सवार श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर जनपद बस्ती लौट रहे थे। हादसे में आदित्य, प्रेमचंद्र 38 वर्ष और इंद्रसेन सिंह 32 वर्ष घायल हो गए। वहीं कार में सवार संजय चौधरी और रामकिशुन भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय, लालगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *