खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमीन दशाव गांव में खेत की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जमीन दशाव गांव निवासी जोखू 55 वर्ष पुत्र परसु अपने खेत में बिजली की मोटर से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान मोटर में लगे कटे हुए विद्युत तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शाम करीब चार बजे तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। खेत पहुंचने पर जोखू मृत अवस्था में मिले, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतक अपने पीछे पत्नी तीजा और चार पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पुत्र गुलाब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता की खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से मौत हुई है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *