विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को पूर्व महाप्रधान कैलाश कुमार गौतम और पूर्व चेयरमैन बदरे आलम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप खंड अधिकारी विद्युत माहुल को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग किया कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल ज्यादा आ रही इसे बदला जाए और पुराने बिजली बिल को माफ करने के साथ ही साथ बकाया होने पर विद्युत विच्छेदन न किया जाए। ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विद्युत उपकेंद्र माहुल के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ सही व्यवहार न करके परेशान किया जाता है। ज्ञापन मिलने के बाद उपखंड अधिकारी विद्युत महेश गुप्ता ने यह आश्वस्त किया कि जनता की मांगों को पूरा किया जायेगा। बिजली संबंधी हर समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर अमित कुमार, अशोक गौतम, यशोदा, अनीता दिनेश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *