संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गाव निवासी एहसान खान ने मगलवार को अपने घर के सामने टेंट लगा कर विभन्न मांगो को लेकर धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठने की सूचना सरायमीर, इंस्पेक्टर भुवनेश चौबे को लगते ही सरायमीर थाने की फोर्स पहुचने पर धरने पर बैठे एहसान खान मौके से फरार हो गए।
सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गाव निवासी एहसान खान के ऊपर पंजीकृत मुकदमे को लेकर मंगलवार की सुबह मे अपने घर के सामने टेंट व कुसी के साथ अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर धरने पर बैठे रहे। धरने की सूचना पर इंस्पेक्टर सरायमीर भुवनेश कुमार चौबे मौके पर पहुचे तो पुलिस फोर्स को देख कर मौके से फरार हो गया साथ ही उसके सभी साथी फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों से पूछ ताछ की किसी ने कोई उत्तर नही दिया इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि बिना किसी अनुमति के एहसान खान अपने घर के सामने धरने पर बैठने की सूचना थी। पुलिस के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि इसके ऊपर सरायमीर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। यह आरोपी है। पुलिस इसकी तलाश में लगी हुई है।जल्द ही इसको गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट-राहुल यादव