आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पीटल एवं ट्रामा सेंटर हरिबंशपुर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन डा. खूशबू सिंह की देखरेख में किया गया।
ट्रामा सेंटर की एमडी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. खुशबू सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु रमा हास्पीटल का यह निःशुल्क शिविर हर माह की पहली मंगलवार को लगाया जाता है। शिविर में 97 मरीजों का परीक्षण किया गया। रमा हास्पीटल का उद्देश्य शिविर के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित रहे। गर्भवती महिलाओ को सलाह देते हुए कहाकि बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को धूप से बचना चाहिए। तेज धूप से जच्चा-बच्चा दोनो को खतरा हो सकता है। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बाहर निकलने से पहले पानी उबाल कर पियें और तन को अच्छी तरह से ढ़क लें। मौसम में फास्ट फूड व मसालेदार चीजों से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होने मरीज व उनके परिजनांे को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि खुले में शौच करना रोग को दावत देना हैं इसलिए खुले में शौच न करें। रमा हास्पिटल के डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें।
रिपोर्ट-सुबास लाल