लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना के थाना प्रभारी मनीष पाल का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पद पर हुआ है। वहीं नए थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने मेहनाजपुर थाने का कार्यभार संभाल लिया है। उनके आगमन से क्षेत्र में नई उम्मीदों का माहौल बन गया है।
इससे पहले अखिलेश कुमार सिंह लगभग 10 महीने तक गंभीरपुर थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात रहे, जहां उन्होंने अपनी कड़ी कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से खास पहचान बनाई। गंभीरपुर में उनके कार्यकाल के दौरान अपराधियों और माफियाओं में खौफ का माहौल बना रहा। उनके स्थानांतरण के बाद मेहनाजपुर क्षेत्र में एक नये उम्मीद की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके आने से इलाके में अपराध पर और लगाम लगेगी और आम जनता को और राहत मिलेगी।
नवागत थाना प्रभारी ने मीडिया से बताया कि उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, किसी भी मामले मंे सही तरीके से न्याय हो वहीं हिस्ट्रीशीटरो का सत्यापन और पहले के मामले में जेल गए अपराधियों का सत्यापन, थाने के आसपास बॉर्डर क्षेत्र मंे भी बराबर निगरानी और वाहन चेकिंग, रात्रि निगरानी व राजस्व संबंधित सभी मामले मे समाधान दिवस के साथ संबंधित अधिकारियो के जांच के बाद कार्यवाही रहेगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद