नवागत थानाध्यक्ष ने दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना परिसर में रविवार को नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने स्थानीय पत्रकारों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कस्बे की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा गया और उनके समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में रोशन लाल, आशुतोष मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, रामनरायन राय उर्फ बबलू राय, शत्रुघन यादव एवं भास्कर सिंह उर्फ रिंकू सिंह मौजूद रहे। सभी ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा और पत्रकारों के साथ समन्वय बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
इसी क्रम में बिलरियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सूर्यभान सोनकर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद फैसल खान, बजरंगी गुप्ता और आदित्य सेठ आदि ने भी थानाध्यक्ष से मुलाकात कर बाजार में सुरक्षा, जाम की समस्या, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता, व्यापारी और मीडिया के सहयोग से ही एक सुरक्षित और व्यवस्थित समाज का निर्माण संभव है। पुलिस हर समस्या पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करेगी।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *