पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना रौनापार पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
अभियुक्त उदय पुत्र जसवंत दिसंबर 2025 में जिला चिकित्सालय से मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी न होने पर एक मई को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
यक्ष ऐप व फेस रिकग्निशन तकनीक से मिले अलर्ट के आधार पर रौनापार पुलिस ने रविवार की सुबह हैदराबाद बंधा चौराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
रिपोर्ट-बबलू राय