आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में घटित भ्रष्टाचार प्रकरण में कुलसचिव की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच को लेकर लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से कुलाधिपति/राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में एक गंभीर भ्रष्टाचार संबंधी प्रकरण प्रकाश में आया है, जिसमें विजिलेंस टीम, गोरखपुर द्वारा एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त कर्मचारी कुलसचिव का स्टेनो बताया जा रहा है। अतः इस प्रकरण में कुलसचिव की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि सच्चाई पूर्ण रूप से सामने आ सके। साथ ही, विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनकी समुचित जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। कुलसचिव की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। जांच की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार उर्फ राजा भईया, शुभम यादव, अभिनव यादव, अमन यादव, दिवाकर मौर्या आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार