दिव्यांगों को किया गया कृत्रिम अंग का वितरण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। धीराजी देवी वेलफेयर फाउंडेशन और मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को धीराजी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 से अधिक दिव्यांगों में कृत्रिम अंग का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार और विशिष्ट अतिथि रामाशीष बरनवाल ने कहा कि गरीबों को दी जाने वाली मदद कभी बेकार नहीं जाती है। इस तरह के शिविर से दिव्यांग को नव जीवन देने का कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम संयोजक डा. चंद्रमुखी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 35 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। मानव सेवा समिति के प्रबंधक रमेश यादव ने बताया कि यह शिविर समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है जिसमें जरूरतमंदों को नई जिंदगी देने का प्रयास किया गया। निःशुल्क शिविर में फिजीशियन विशेषज्ञ और पैथोलॉजी, कार्डियोलॉजिस्ट के निपुण कई चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर में 40 लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सिक्स लीड मोबाइल के माध्यम से ईसीजी, ब्लड शुगर लेवल, हीमोग्लोबिन, बीपी, ऑक्सीजन लेबल, टेंप्रेचर, हाइट और शरीर के वजन की निःशुल्क जांच की गई। डा.चंद्रमुखी ने बताया कि यह निःशुल्क शिविर प्रत्येक रविवार की सुबह 10 बजे से तीन बजे तक लगेगा।
इस मौके डा. रामाशीष यादव, रामसेवक सोनकर, शिवांगी, शुभम, अमीना, शालू, कुसुम, अवनीश, यशवन्त, आसिफ, संतोष, सुरेन्द्र आदि मौजूद थे। संचालन डा.आरबी यादव ने किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *