लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निहोरगंज मिरवां क्षेत्र स्थित ठा. वासुदेव सिंह पब्लिक स्कूल ने कक्षा 10 उत्तीर्ण छात्रों के लिए सत्र 2026 हेतु आकर्षक छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह योजना मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
जारी सूचना के मुताबिक, कक्षा 10 (सीबीएसई सत्र 2026) उत्तीर्ण सभी छात्र इस योजना के लिए पात्र होंगे। छात्रवृत्ति के तहत 75 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि 91 प्रतिशत से 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों को शत प्रतिशत तक की फीस छूट का लाभ मिलेगा।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत की भावना को बढ़ावा देना है, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना भी है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद