टेंडर बाबू का लाखों रुपए कमीशन लेते हुए का वीडियो वॉयरल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार को एक फिर जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी और उनके विभाग के कर्मचारी पर हमलावर हुए। प्रेस वार्ता के दौरान अपने कैंप कार्यालय में जिला पंचायत में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज का घूस लेते वीडियो वायरल होना बताया।
श्री श्रीवास्तव ने जिला पंचायत अध्यक्ष और कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज के ऊपर पैसा लेते हुए का वीडियो दिखाते और आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज का लाखों रुपए लेते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वही बाबू है जो समाजवादी पार्टी के पीडीए भवन के उद्घाटन में इसका फोटो वायरल हुआ था। जिसमें बाबू ने विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों से गलत तरीके से कमीशन का पैसा लेते हुए पाया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष का आरोप है कि पूरा का पूरा जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए है।
श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी अनुभव लगा कर हाटमिक्स प्लांट का काम मैनेज किया गया था। ये वायरल वीडियो इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी और उनके विभाग के कर्मचारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है।
मैने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से उनके कार्यालय में मिल कर किया था। जिस पर उन्होंने तीन अधिकारियों की जांच समिति का गठन किया है जिसमें जिला विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी और जिल सूचना विज्ञान अधिकारी जांच करके तीन दिन में जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपेंगे। मेरी मांग है कि तत्काल इनके खिलाफ़ निलंबन की कार्यवाही की जाय और जो भी इनके साथ इस भ्रष्टाचार में लिप्त है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *