पटेल इंटर कॉलेज ने जीता फाइनल मुकाबला

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डे नाईट इंटर स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप 2026 का रविवार देर शाम भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के समापनकर्ता कतवारू प्रसाद रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल रोमांचक मैच में बालक वर्ग विजेता पटेल मेमोरियल इण्टर कालेज अतरौलिया व उपविजेता इनोवेटिव एकेडमी कप्तानगंज रहा तो वहीं तीसरे स्थान पर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल फरिहा रहा।
बालिका वर्ग में विजेता पटेल मेमोरियल इंटर कालेज अतरौलिया व उपविजेता ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल (बी टीम) अतरौलिया रहा। वहीं तीसरे स्थान पर ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल (ए टीम) रही। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मैच के मैन आफ द टूर्नामेन्ट अब्दुल्लाह शेख रहे।
प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक वर्ष विद्यालय परिसर में इस प्रकार का आयोजन किया जाता है जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिले। इसी क्रम में दो दिवसीय इंटर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सभी टीमों ने बहुत बढ़िया प्रयास किया। बच्चों का काफी अच्छा रोमांचक मुकाबला रहा जिसमें फाइनल मुकाबले में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज विजेता रही। इस प्रकार से जनपद की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया था। सभी टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रबंधक जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ दिनेश सिंह, एमडी रवि प्रताप सिंह, हर्षित सिंह (डायरेक्टर) बलवन्त सिंह (प्रिन्सिपल) शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *