आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिला कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल की बैठक गांधी गुरूकुल इंटर कालेज भवरनाथ में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी तथा संचालन जिलामंत्री नागेंद्र कुमार ने किया।
इस सत्र में प्रधानाचार्य का पद ग्रहण करने पर प्रदेश मंत्री शैलेश राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एमएलसी के पिता, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र के भाई तथा शिक्षणेत्तर कर्मी सतीश यादव की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
संगठन के प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने कहा कि संगठन की सदस्यता बढ़ाकर इसे मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि कार्यालय में लम्बित 17 विद्यालयों के वेतन भुगतान को तुरंत निर्गत किया जाय। इसके अलावा जो अध्यापक या कर्मी एनपीएस से जीपीएफ में आये हैं उनके जीपीएफ खाते को अद्यतन पूर्ण कराया जाय। सेवानिवृत्त लोगों के जीपीएफ पेंशन की पत्रावली पर तत्काल अपेक्षित कार्यवाही की जाय।
इस मौके पर बालकेश दूबे, साकेत चतुर्वेदी, नागेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, सुनील राय, हिमांशु राय, ओम प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, आनन्द राय, कमलनयन सिंह, रूपेश सिंह उर्फ शनी, शिवांशु राय, विनोद पांडेय, हरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार