धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। कम्पोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय पर प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नये छात्रों का स्वागत और जूनियर के छात्रों सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ पहुंचे छात्रों का स्वागत किया गया वहीं कक्षा 8 के छात्रों को सम्मानित कर विदाई दी गई।
प्रधानाध्यापिका आयशा खान ने कुछ ऐसे अभिभावकांे को सम्मानित किया जो अपने बच्चों की पढ़ाई और उन्हें विद्यालय भेजने में प्रतिदिन सक्रियता दिखाते हैं। आयशा खान ने कहा विद्यालय बच्चों की पाठशाला है बच्चों के साथ शिक्षकों का आत्मीयता का जुड़ाव होता है। सरकारी विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए अभिभावक भी सहयोग करें। सरकारी विद्यालय भी कान्वेंट से कम नहीं है। कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रांे को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की आशा देवी, सुनीता राय, बीना राय, माधवी राय, अर्चना भारती, कलाम अहमद, राम प्रकाश पाठक, उमाशंकर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *