फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में महिला सिपाहियों के चल रहे प्रशिक्षण के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर बुधवार को द्वितीय टीम के 350 से अधिक नव नियुक्ति प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का मेजवां गांव का भ्रमण आरटीसी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कराया गया।
इस दौरान महिला सिपाहियों ने अभिनेत्री शबाना आजमी द्वारा संचालित कैफ़ी आज़मी सिलाई और चिकनकारी सेंटर का अवलोकन किया। मिजवा सोसाइटी के प्रबंधक सलीम खान, सीईओ ने गांव के विकास के बारे में संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस गांव में वह हर एक सुख सुविधा उपलब्ध है जो एक आदर्श गांव में होता है। इस दौरान महिला सिपाहियों ने कामगार महिलाओं द्वारा कपड़े पर की गई चिकन कारी की खूबसूरती की बारीकी से देखा। संचालन प्रबंधक सलीम खां ने किया। इस मौके पर सीओ किरन पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद, महिला दरोगा सुनीता वर्मा, हेड कास्टटेबल श्याम बिहारी, हल्का सिपाही अरविंद कुमार, सुनील यादव, उप प्रबंधक मनोज कुमार प्रजापति, गोपाल सुवेदी पंकज चतुर्वेदी ,संयोगिता, सुनीता, जयकिशन, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय