विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य प्रारंभ किया गया।
स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य ने बताया कि यह अभियान संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वच्छता, साफ पेयजल और आसपास जलभराव न होने देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों और आसपास सफाई रखें, पानी को ढककर रखें तथा कूलर, गमलों और टायर आदि में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करें। दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *