धोखाधड़ी का वांछित अभियुक्त धराया

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी सचिन यादव पुत्र विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित दीपक यादव ने शिकायत की थी कि परिचितों ने उसे विश्वास में लेकर 37 बिस्वा जमीन 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया। आरोपियों ने उससे 28 लाख रुपये ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और बाद में पता चला कि जमीन किसी अन्य के नाम कर दी गई।
पंचायत में आरोपियों ने पैसे लौटाने के लिए चेक दिया, लेकिन वह फर्जी निकला। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने 29 मार्च की रात घेराबंदी करके रौनापार थाना क्षेत्र के भोपतपुर कल्यानपुर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अभियुक्त की पहचान सचिन यादव पुत्र विजय यादव, निवासी परेवा रुद्रपुर थाना रौनापार के रूप में हुई है।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *