लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत विभाग के चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभाग की तहरीर पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 29 मार्च को विद्युत उपकेंद्र देवगांव के अंतर्गत चलाए गए अभियान में साफिया पत्नी स्व.मन्नान उपयोग कर्ता बबलू पुत्र मन्नान निवासी मिर्दहा टोला देवगांव को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान आरोपी से विद्युत कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि स्मार्ट मीटर को हटाकर सीधे केबल के जरिए बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मामले में अवर अभियंता संजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बाईपास करके बिजली का उपयोग करने व मीटर से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद