वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मदर शारदा कॉन्वेंट स्कूल सरैया हुसेपुर में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से लेकर के जल संरक्षण स्वच्छता सहित अनेक झांकियां निकाल कर जागरूक किया गया।
छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एकांकी कव्वाली सहित अनेक लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए रंगारंग प्रस्तुति के बीच मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों की प्रस्तुति मनमोहन रही छात्रों द्वारा अनेक प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने नाटक, कव्वाली, गीत, नृत्य आदि का बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुतीकरण देख छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा के शिक्षा संस्कार की ऐसी कार्यशाला है जो एक व्यक्तित्व की रचना करती है। प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह निश्चय ही छात्रों ने अपने प्रयास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी उनका प्रस्तुतीकरण बहुत ही सराहनीय रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा पाठक ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संतोष यादव, सभाजीत चौबे, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, इन्द्रभान सिंह, संतोष चौबे शीला, सोनाक्षी सिंह, शालू, शुभम्, जंग बहादुर सिंह, अजीत, अभय प्रताप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *