आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें छोटे बच्चों द्वारा अलग-अलग सब्जियों और फूल को प्रदर्शित किया गया। रैंप वॉक द्वारा इस ब्रेन विस्टा प्रदर्शनी में अलग-अलग विषय को अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित किया गया। इसमें अलग-अलग राज्यों को दिखाया गया। विज्ञान प्रोजेक्ट व डांस प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार गंगवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। मुख्य अतिथि को विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत यादव और फाउंडर लालचंद यादव ने पुष्प, शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रत्येक मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य है और इसे संवारने की जिम्मेदारी आपकी है।
इस अवसर पर दीवानी न्यायालय संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र तिवारी कुंदन’ प्रदीप राय, संतोष चौरसिया, यादवेंद्र यादव, बादल उपाध्याय, शशिकांत यादव, निदेशक प्रदीप राय, राजीव लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडे ‘सरस’ ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार