भारतीय नव वर्ष पर निकली भव्य भगवा यात्रा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में एकल विद्यालयों की शिक्षिकाओं और आचार्यों द्वारा लालगंज में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा शगुन मैरिज हॉल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक गई और भीरा मार्ग से वापस लौटकर समापन स्थल पर पहुंची, जहां कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्रीय संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा रहे। अध्यक्षता अंचल आजमगढ़ के अध्यक्ष नवीन राय ने की। मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि एकल विद्यालय गरीब बच्चों को प्रतिदिन किसी भी छायादार स्थान पर तीन घंटे शिक्षा देने का कार्य करता है, जिसमें विषय ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से भी परिचित कराया जाता है। उन्होंने बताया कि आर्यमगढ़ अंचल के 300 गांवों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षित एवं संस्कारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्कार की प्रथम पाठशाला है। जिला प्रचारक आलोक और प्रभाग गतिविधि प्रमुख मलिक ने कहा कि भगवान श्रीराम का मर्यादित जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा नेत्री अंजना सिंह ने मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सिंह, पत्रकार प्रभात सिंह, सुशील, मलिक राम सहित अन्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नवीन राय, अंजना सिंह, प्रभात सिंह, सुरेश शुक्ल, उमेश सिंह, सुशील सिंह, बबऊ प्रसाद, अनिल नीलम दूबे, वंदना, बेलास राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मलिक राम ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *