रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा मंडी गेट के समीप अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे मंे लिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सिधारी थाने के पल्हनी गांव निवासी अरविंद यादव 45 वर्ष बेलइसा मंडी में पल्लेदारी करते थे। रविवार को सुबह घर से मंडी आये थे। मंडी के पहले गेट के पास स्थित शराब की दुकान की तरफ से ज्यों ही सड़क की ओर आये तभी मुख्यालय की ओर जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। जब तक आस पास के लोग पहुंच कर उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था करते मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई में छोटा था। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा