मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में ईंधन गैस के संकटों ईद, नवरात्र माह को ध्यान में रखकर एक गाईड लाईन जारी किया है जिसके क्रम में शुक्रवार को मुबारकपुर थाना प्रांगण में चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा की देखरेख एवं थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय की अध्यक्षता में गैस संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, दुकानदारों एवं व्यापार मंडल के जिम्मेदारों के साथ एक संयुक्त बैठक की।
थानाध्यक्ष ने सभी को नवरात्र एवं ईद की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश इन दिनों ईंधन के धर्म संकट से गुजर रहा है, जिसके कारण पूरा तंत्र परेशान है। आप लोगों को सरकार की गाइडलाइन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। गैस एजेंसी संचालक ईमानदारी से लोगों को सेवा मुहैया करायें जिसमें लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल न हो। ज्यादातर लोगों में गलत संदेश के कारण भीड़ हो रही है। जिनको ओटीपी उपलब्ध हो वही लोग गैस एजेंसी एवं गोदाम पर उपस्थित होकर गैस लें। उन्होंने व्यापारियों को निर्देश दिया कि आप लोग अपने-अपने दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के समीप सीसीटीवी कैमरा लगायें इससे किसी प्रकार की अनहोनियों से निजात मिलेगी। जनता के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं फ्रॉड संबंधित सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विजय वर्मा, रेखा राना, फ़राज़ अन्जुम, बृजेश चौरसिया, देवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव