कैंप में जायरीनों का किया गया टीकाकरण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद से हज 2026 की पवित्र यात्रा पर जाने वाले वे जायरीन (तीर्थयात्री) जिनका टीकाकरण अब तक नहीं हो सका था, उनके लिए बुधवार को मोहल्ला दलसिंगार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अंतिम विशेष कैंप लगाया गया। इस कैंप में 31 हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। डा. मुकेश कुमार मौर्य की देखरेख में इन सभी का विवरण तत्काल हज पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर दिया गया।
हज ट्रेनर मौलाना मोहम्मद अफजल आज़मी ने जायरीनों को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि जो जायरीन एनआरआई हैं, वे अपनी मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट हज कमेटी की वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी के जरिए आज ही अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें, ताकि किसी भी तरह की प्रशासनिक कठिनाई से बचा जा सके। कैंप के दौरान अलहाज सलीम अहमद और मोहम्मद अनस ने जायरीन की सेवा और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *