छात्रा आन्वी राव को किया गया सम्मानित

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के कंपोजिट विद्यालय अटहरा की कक्षा पांच की छात्रा आन्वी राव द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रामकेश वर्मा ने छात्रा के पिता जगदीश राव एवं माता रंजू राव का फूल माला से स्वागत किया और छात्रा के उज्जवल में भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इस मेधावी छात्रा ने निश्चित रूप से बड़ी ही सफलता हासिल की है जिससे हमारा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने विद्यालय के अध्यापक श्रीकेश वर्मा को भी सम्मानित किया। छात्रा आन्वी राव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनो को दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। छात्र के पिता जगदीश राव ने कहा कि मेरी बेटी प्राथमिक विद्यालय में पढ़कर इस तरह के अगर सफलता हासिल कर रही है तो निश्चित रूप से इस विद्यालय के शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
इस मौके पर सुनील कुमार उपाध्याय, संतोष यादव, राकेश कुमार त्रिपाठी, बृजेश राव, रविंदर, अवनीश, संगीता, प्रियंका, सुहागी, ललित, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *