पत्रिका विमोचन सहित मातृशक्तियों का हुआ सम्मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन के भोला सिंह सभागार में अलेख पत्रिका विमोचन एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं पत्रिका के संपादक मंडल द्वारा पत्रिका के विमोचन तथा शिक्षा जगत में नवीन, रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण कार्य कर रही शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अध्यक्षता डॉ. मालती मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समस्त अतिथियों का स्वागत पत्रिका की प्रबंध सम्पादक सरोज यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जगदंबा प्रसाद दुबे प्रवक्ता हिन्दी डीएवी डिग्री कॉलेज, विशिष्ट अतिथि उमाशंकर सिंह प्रांतीय मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, रामवचन यादव पूर्व उप बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रिका की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।
वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम सिंह ने पत्रिका का सम्पूर्ण विश्लेषण सभी के समक्ष रखा। अलेख पत्रिका की संपादक डॉ अंशु अस्थाना ने बताया कि यह पत्रिका का द्वितीय संस्करण है, जो पहले संस्करण की तुलना में अधिक समृद्ध और उपयोगी है।
कार्यक्रम को सुरेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, राजाराम सिंह, अरुण मौर्य ने भी संबोधित किया। प्रियंका श्रीवास्तव ने नारी शक्ति सम्मान को एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इससे अन्य शिक्षिकाओं को भी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करने की प्रेरणा मिलेगी। सत्यम प्रजापति ने कहा कि आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाओं की उपलब्धियां न हों। वे हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्यकार एवं शिक्षिका सरोज यादव, पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रमोद लाल, राजेंद्र यादव, जिलामंत्री जितेंद्र राय, यशवंत सिंह, उपेन्द्र दत्त शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा।
इनसेट–
इन्हें किया गया सम्मानित
आजमगढ़। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में गीता सिंह, संगीता सिंह, विजय लक्ष्मी, उपासना श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अखिलेश तिवारी, अनवरी खातून, मीरा सिंह, संध्या पांडेय, संगीता कुमारी, सरिता सिंह आदि शामिल रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *