फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी दिव्यांग सुभाष 42 वर्ष रविवार की रात ट्राई रिक्शा से लगभग एक बजे के करीब जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर सरायमीर से फूलपुर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। एम्बुलेंस को सूचना मिलने पर उसे फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई गिरिजेश ने कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक सुभाष का पांच वर्ष पूर्व ट्रेन से दोनों पैर कट गया था। तभी से वह व्हील चेयर से चलता था। रविवार को रात एक बजे वह व्हील चेयर से सरायमीर से फूलपुर जा रहा था। जैसे ही वह जगदीशपुर मंटू के घर के सामने पहुंचा, किसी वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह घायल होकर सड़क के किनारे पड़ा रहा। एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह दो लड़का और एक लड़की का पिता है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय